IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के लिए लांच की नई जर्सी, देखें वीडियो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लीग की आगामी 14वें सीजन के लिए शनिवार को अपनी नई जर्सी लॉन्च की. मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, " नई जर्सी में पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है.