देश

Weather News: जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम में सुधार की भविष्यवाणी

कश्मीर घाटी में सोमवार को बारिश हुई. मौसम विभाग ने शाम से मौसम में सुधार की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, जम्मू और कश्मीर में सोमवार को बारिश और बर्फ गिरी. आज शाम से मौसम में सुधार होने की संभावना है.

Weather News: जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम में सुधार की भविष्यवाणी
बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 29 मार्च : कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में सोमवार को बारिश हुई. मौसम विभाग (Weather Department) ने शाम से मौसम में सुधार की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) में सोमवार को बारिश और बर्फ गिरी. आज शाम से मौसम में सुधार होने की संभावना है. यह भी पढ़े:  Jammu-Kashmir: शोपियां मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकियों की पहचान हुई

 श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.2, पहलगाम में 7.0 और गुलमर्ग में 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा. लेह शहर में न्यूनतम तापमान 5.2, कारगिल में 0.4 और द्रास में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जम्मू शहर में 23.3, कटरा में 20.6, बटोट और बनिहाल में 13.4, जबकि भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 8.6 रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).