China Q2 GDP: दूसरी तिमाही में चीन की जीडीपी 341 खरब 77 अरब 80 करोड़ युआन पहुंची
चीन के राजकीय सांख्यिकी ब्यूरो ने घोषणा की कि प्रासंगिक बुनियादी आंकड़ों और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लेखांकन विधियों के अनुसार, प्रारंभिक गणनाओं के बाद, वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में, चीन में जीडीपी की पूर्ण राशि 341 खरब 77 अरब 80 करोड़ युआन पहुंची, जिसमें पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.