Bihar में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में आए 14,836 नए केस, CM नीतीश कुमार ने की हाईलेवल मीटिंग
बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को राज्य में 14,836 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जिससे राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,13,479 तक पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 61 संक्रमितों की मौत हुई है. राज्य में बुधवार को 14,836 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है.