देश

मोदी सरकार लोगों को बचाने में नाकाम रही : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार जनता को राहत देने में विफल रही है.

मोदी सरकार लोगों को बचाने में नाकाम रही : राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली, 5 मई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) जनता को राहत देने में विफल रही है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट किया कि, "कोई टीका नहीं, कोई रोजगार नहीं, जनता कोरोना से पीड़ित है, और मोदी सरकार बिल्कुल विफल रही है.

"राहुल गांधी सरकार पर हमला करते रहे हैं और मंगलवार को कहा था कि लॉकडाउन एकमात्र विकल्प है जिसे आनंद शर्मा ने समर्थन दिया था. यह भी पढ़ें : Tamil Nadu: बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में हुए हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था, महामारी के सर्वनाश को रोकने का एकमात्र तरीका तत्काल पूर्ण लॉकडाउन है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2021 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).