COVID Delta Variants: 96 देशों में पाए गए कोविड डेल्टा वेरिएंट- विश्व स्वास्थ्य संगठन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपने नवीनतम अपडेट में कहा है कि डेल्टा कोविड वेरिएंट अब 96 देशों में पाया गया है, जो पिछले सप्ताह की तुलना में 11 अधिक है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को जारी अपडेट में कहा गया है कि डेल्टा वेरिएंट , जिसे डबल म्यूटेंट भी कहा जाता है, इसमें दो म्यूटेशन होते हैं.