हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े मुंबई के जौहरी की गोली मारकर की हत्या
स्कूटर सवार तीन हथियारबंद लुटेरों ने एक सुनार की दुकान पर दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया और उसके मालिक की गोली मारकर फरार हो गए. सनसनीखेज घटना दहिसर पूर्व के गावड़े नगर स्थित ओम साईराज ज्वैलर्स में सुबह करीब 10.45 बजे व्यस्त इलाके में हुई और पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है.
मुंबई, 30 जून : स्कूटर सवार तीन हथियारबंद लुटेरों ने एक सुनार की दुकान पर दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया और उसके मालिक की गोली मारकर फरार हो गए. सनसनीखेज घटना दहिसर पूर्व के गावड़े नगर स्थित ओम साईराज ज्वैलर्स में सुबह करीब 10.45 बजे व्यस्त इलाके में हुई और पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है.
प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एक्टिवा स्कूटर पर ट्रिपल लोड पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए और फिर दुकान में चले गए. उन्होंने मालिक को धमकाया और कई काउंटरों और डिस्पले रेक को खाली करना शुरू कर दिया. जब मालिक ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने लूटे गए गहनों से भरे दो बैग लेकर स्कूटर पर सवार होने से पहले पिस्टल निकालकर सिर में गोली मार दी. यह भी पढ़ें : Maharashtra: क्या फिर साथ आएगी शिवसेना-बीजेपी? केंद्रीय मंत्री ने किया MVA सरकार के कुछ दिनों में गिरने का दावा, सत्ता बांटने का भी बताया फार्मूला
चोरी हुई लूट की सही मात्रा या कीमत का पता नहीं चला है और दहिसर पुलिस स्टेशन की कई टीमें आगे की जांच कर रही हैं . इस घटना से शहर में आक्रोश फैल गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, पुलिस ने लुटेरों की जानकारी जुटा रही है. शहर के सभी चेक-प्वाइंट और निकासी-प्वाइंटको सतर्क कर दिया है ताकि वे जल्द से जल्द उन्हें पकड़ सकें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2021 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

