UP के हर शहर में मिलेगी मुफ्त वाईफाई की सुविधा
देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आएगा. यह सौगात होगी मुफ्त वाईफाई की सुविधा. इसके तहत राज्य के सभी 75 जिलों, मुख्यालयों, नगर पालिका परिषद तथा 17 नगर निगमों और 217 सार्वजनिक स्थानों पर लोग, खासकर युवा मुफ्त वाईफाई की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.