COVID-19 Update: कोरोना के वैश्विक मामले 19.36 करोड़ हुए
कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 19.36 करोड़ से ज्यादा हो गए है, जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41.5 लाख हो गई है. वहीं 3.81 अरब लोगों को इस घातक वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी.
वाशिंगटन, 25 जुलाई : कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 19.36 करोड़ से ज्यादा हो गए है, जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41.5 लाख हो गई है. वहीं 3.81 अरब लोगों को इस घातक वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. रविवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों की संख्या और प्रशासित टीके की कुल संख्या क्रमश: 193,633,246, 4,151,311 और 3,815,028,866 हो गई है.
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 34,426,844 और 610,833 के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है. संक्रमण के मामले में भारत 31,332,159 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है. 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (19,670,534), फ्रांस (6,041,146), रूस (6,025,698), यूके (5,694,163), तुर्की (5,574,997), अर्जेंटीना (4,839,109), कोलंबिया (4,716,798), इटली (4,312,673), स्पेन (4,280,429), जर्मनी (3,761,869), ईरान (3,664,286) और इंडोनेशिया (3,127,826) हैं. यह भी पढ़ें : COVID-19 Update: देश में एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 39,097 नये मामले, 546 मरीजों की मौत
मौतों के मामले में ब्राजील 549,448 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत (420,016), मेक्सिको (237,954), पेरू (195,243), रूस (150,583), यूके (129,416), इटली (127,942), कोलंबिया (118,538), फ्रांस (111,800) और अर्जेंटीना (103,584) में 1,00,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2021 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

