यूपी में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भांडाफोड़
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मेरठ में एक नकली विदेशी प्रोटीन सप्लीमेंट सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है. एक फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान एसटीएफ को सैकड़ों विदेशी लेबल वाले बैग, बोतलें, बॉक्स, होलोग्राम और भारी मात्रा में सप्लीमेंट मिले.