सूडान में भारी बारिश, बाढ़ से 300 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
सूडान के 18 राज्यों में से 14 में भारी बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से 300,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है. मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने शुक्रवार को कहा, "बाढ़ ने 15,000 घरों को नष्ट कर दिया है और 45,000 को क्षतिग्रस्त कर दिया है.