दूर हुआ धुआं और आसूं, यूपी बना सबसे ज्यादा एलपीजी उपभोक्ताओं वाला राज्य
उत्तर प्रदेश अब देश में सबसे अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं वाला राज्य बन गया है. नियोजन विभाग की समीक्षा के अनुसार, राज्य में सब्सिडी कनेक्शन वाले एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 4,26,33,197 हो गई है. इनमें से 4,07,10,440 सब्सिडी कनेक्शन वाले एलपीजी उपभोक्ताओं को डिजिटाइज्ड डाटाबेस से जोड़ दिया गया है.