देश

Bihar: पुलिस के 'लोगो' लगे वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

बरियारपुर के थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों से अलग-अलग कंपनियों की 248 लीटर शराब बरामद की गई है. दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन चला रहे जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के दिघरा गांव के पिंटू कुमार तथा नया रामनगर थाना क्षेत्र स्थित पाटम के राजा यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

Bihar: पुलिस के 'लोगो' लगे वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

मुंगेर: बिहार (Bihar) में शराब (Liquor) बरामदगी कोई नई बात नहीं है. प्रतिदिन राज्य के किसी न किसी इलाके में शराब बरामदगी का मामला सामने आता रहता है. इस बीच, मुंगेर (Munger) के बरियारपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस (Police) ने पुलिस के 'लोगो' लगे वाहनों से शराब बरामद करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार (Arrest) भी किया है. Bihar : पाड़ोसी के घर टीवी देखने गई नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी 5 बच्चों का पिता फरार

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बरियारपुर-सुल्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महदेवा के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान दो वाहनों को रोक कर तलाशी ली गई, जिसमें से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि एक वाहन में पुलिस को चकमा देने के लिए पुलिस का 'लोगो' लगा नंबर प्लेट लगाया गया है.

बरियारपुर के थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों से अलग-अलग कंपनियों की 248 लीटर शराब बरामद की गई है. दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन चला रहे जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के दिघरा गांव के पिंटू कुमार तथा नया रामनगर थाना क्षेत्र स्थित पाटम के राजा यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

आशंका जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव में शराब खपाने के लिए लाया जा रहा था. उल्लेखनीय है कि सरकार में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने रविवार को कहा था कि बिहार में शराबबंदी कानून के बाद शराब की बिक्री बढ़ी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2021 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).