Kerala: केरल में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम जारी; अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में केरल के रेलवे नेटवर्क को लेकर चल रहे विकास कार्यों पर जानकारी दी और पिछली सरकारों, खासकर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार केरल में रेलवे ट्रैक की क्षमता बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है.