COVID-19: मुंबई में कोरोना को लेकर बड़ी राहत, 26 मार्च 2020 के बाद पहली बार कोविड-19 से कोई मौत नहीं, मंत्री आदित्य ठाकरे ने जताई खुशी
इस समय 5,030 सक्रिय मामले अभी भी शहर में बने हुए हैं. कोविड-19 ने देश की वाणिज्यिक राजधानी को अब तक कुल 751,293 संक्रमणों और 16,180 मौतों के साथ देश में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. शहर की दोहरीकरण दर बढ़कर 1,214 दिन हो गई है, ठीक होने की दर अब 97 प्रतिशत है.