देश

J&K: आतंकवादियों ने कुलगाम में फिर बनाया बाहरी लोगों को निशाना, गोली लगने से बिहार के 2 मजदूरों की मौत, 1 घायल

जम्मू-कश्मीर (Jammu-kashmir) के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों की हत्या कर दी, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी कुलगाम के गंजीपोरा गांव में गैर स्थानीय मजदूरों के आवास में घुस गए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग की.

J&K: आतंकवादियों ने कुलगाम में फिर बनाया बाहरी लोगों को निशाना, गोली लगने से बिहार के 2 मजदूरों की मौत, 1 घायल
सुरक्षाबल (File Photo)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-kashmir)   के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय मजदूरों की हत्या कर दी, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी कुलगाम के गंजीपोरा गांव में गैर स्थानीय मजदूरों के आवास में घुस गए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग की. यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir: कुलगाम में आतंकवादियों ने फिर बनाया बाहरी मजदूरों को निशाना, दो की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी

एक सूत्र ने कहा कि राजा रेशी देव और जोगिंदर रेशी देव के रूप में पहचाने गए दो गैर-स्थानीय मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे, चुनचुन रेशी देव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ये सभी बिहार के हैं.

सुरक्षा बलों ने हत्यारों को पकड़ने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. घाटी में शनिवार को आतंकवादियों ने एक गैर स्थानीय विक्रेता और एक बढ़ई की हत्या कर दी थी।

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2021 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).