Jammu-Kashmir Encounter: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
पुलिस के अनुसार, "तलाशी अभियान के दौरान, जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला, उन्हें आत्मसमर्पण करने के पर्याप्त अवसर दिए गए. हालांकि, उन्होंने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया और इसके बजाय संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई."