World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 को लेकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा- विजन बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण होगा
बुमराह ने सोमवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "2023 विश्व कप से पहले हमें किस दिशा में जाना है, यह जानने के लिए हमें एक विजन रखना होगा, जिसकी तैयारी पहले से शुरू करनी होगी. हम सभी को समान अवसर देने की कोशिश करेंगे. इसलिए, मुझे लगता है कि एक विजन बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण होगा."