UP: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा आरोप, 'अहमदाबाद ब्लास्ट के दोषी के पिता कर रहे सपा का प्रचार'
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आस्था का सम्मान भी किया और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा. सपा सरकार में सैफई महोत्सव होता था, पर हमारी सरकार में छठ मईया की पूजा, मथुरा वृंदावन में रंगोत्सव, देव दीपावली, कुंभ जैसे भव्य आयोजन होते हैं. उन्होंने कहा कि पांच साल पहले जब कानपुर आया था तो चारों ओर गंदगी दिखती थी, पर पांच साल बाद घाटों का सुन्दरीकरण कर पूर्वांचल के विशेष पर्व छठ पूजा अब धूमधाम से होती है.