UP Assembly Election 2022: यूपी में चौथे चरण की 59 सीटों पर मतदान आज, पीएम मोदी-योगी सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए बुधवार यानी आज को 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होना है. इन 59 सीटों पर मोदी और योगी सरकार के कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, रायबरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई , फतेहपुर, बांदा और उन्नाव की 59 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा