UP Shocker: दहेज के लिए पति ने सर्जिकल ब्लेड से काट दिया पत्नी का गला, लोगों ने दौड़ा कर पकड़ा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 30 वर्षीय महिला ने मरने से पहले अपने पति के खिलाफ बयान दिया. महिला का सर्जिकल ब्लेड से गला काट दिया था. अंतिम सांस लेने पहले, महिला पूनम ने पुलिस को बताया, "नीरज ब्लेड से मारा." क्लिनिक चलाने वाली पूनम ने पांच साल पहले नीरज सिंह से शादी की थी. उसका पति उससे दहेज की मांग कर रहा था, जिसके बाद उसने पति से अलग रहना शुरू कर दिया था और एक चिकित्सा क्लिनिक खोला था.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में एक 30 वर्षीय महिला ने मरने से पहले अपने पति के खिलाफ बयान दिया. महिला का सर्जिकल ब्लेड से गला काट दिया था. अंतिम सांस लेने पहले, महिला पूनम ने पुलिस को बताया, "नीरज ब्लेड से मारा." क्लिनिक चलाने वाली पूनम ने पांच साल पहले नीरज सिंह से शादी की थी. उसका पति उससे दहेज की मांग कर रहा था, जिसके बाद उसने पति से अलग रहना शुरू कर दिया था और एक चिकित्सा क्लिनिक खोला था.
दंपति का तीन साल का एक बच्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति उसके क्लिनिक में घुसा और सर्जिकल ब्लेड से उसका गला काट दिया. UP: ठाकुर-दलित झड़प के बाद बुलंदशहर के गांव में फैला तनाव, पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील
खून से लथपथ पूनम अपने क्लिनिक के केबिन से बाहर निकली और अपने साथियों को एम्बुलेंस बुलाने के लिए कहा. इसके बाद घायल महिला क्लिनिक के बाहर दौड़ी और स्थानीय लोगों को अपने भागते पति को पकड़ने को कहा.
एंबुलेंस से पहले मौके पर पहुंची पुलिस और एक कांस्टेबल ने उसका का बयान दर्ज किया. नीरज के भागने से पहले ही स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया था.
पूनम को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष सिंह ने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपी पर हत्या, घरेलू हिंसा और दहेज के आरोप में मामला दर्ज किया है, साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

