देश

Bihar: बिहार में सड़क हादसा, 5 पुलिसकर्मी घायल

बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के 5 जवान मंगलवार को शेखपुरा जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है. यह जानकारी पुलिस ने दी.

Bihar: बिहार में सड़क हादसा, 5 पुलिसकर्मी घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Wikimedia Commons)

पटना, 23 फरवरी : बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के 5 जवान मंगलवार को शेखपुरा जिले में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है. यह जानकारी पुलिस ने दी. कैबिनेट मंत्री शीला मंडल के काफिले को एस्कॉर्ट कर रहे बीएमपी के जवानों को जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये हादसा इतना जबरदस्त था कि जिस वाहन पर बीएमपी के जवान पहुंचे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: बुजुर्ग महिला मरीज से छेड़छाड़ के आरोप में अस्पताल का वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

महुली पुलिस चौकी के प्रभारी पप्पू सिंह ने कहा, "हमारे पास ट्रक का विवरण है. हम जल्द ही दोषी चालक को गिरफ्तार कर लेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).