Delhi: 'अवैध संबंध' को लेकर महिला ने पति की हत्या की, 7 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने कथित अवैध संबंध के विरोध को लेकर साजिश रचकर पति की हत्या करने की आरोपी महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
नई दिल्ली, 23 फरवरी : दिल्ली पुलिस ने कथित अवैध संबंध के विरोध को लेकर साजिश रचकर पति की हत्या करने की आरोपी महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी रिंकू पंवार, सौरभ चौधरी, प्रशांत, गौरव तेवतिया, परविंदर, विशन कुमार और सीमा के रूप में हुई है.अधिकारी के अनुसार, सोमवार तड़के 5.53 बजे बेगमपुर थाने में हेलीपैड रोड के पास मिले एक शव के बारे में पीसीआर कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस को एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा मिला, जिसके महत्वपूर्ण अंगों पर गोली लगी है. मृतक की पहचान प्रदीप (35) के रूप में हुई है, जो रिठाला का रहने वाला था, जो दूध का कारोबार करता था. जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी सीमा का किराएदार गौरव तेवतिया के साथ कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था. फिर तेवतिया की तलाश के लिए पुलिस टीमों को तैनात किया गया और आखिरकार उसकी लोकेशन का पता लगा लिया गया. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: चार धाम यात्रा से पहले चमोली की SP ने तीर्थ मार्ग का किया निरीक्षण, 8 मई को खुलेंगे बद्रीनाथ मंदिर के कपाट
मंगलवार को तेवतिया और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया. लगातार पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि तेवतिया और सीमा पिछले आठ साल से अवैध संबंध में थे और साथ रहने की इच्छा रखते थे. आखिरकार तेवतिया और सीमा ने प्रदीप को अपने रास्ते से हटाने का फैसला किया. अधिकारी ने कहा कि तेवतिया ने अपने दोस्तों और प्रेमी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची और अपने प्रत्येक साथी को हत्या को अंजाम देने के लिए 4 लाख रुपये की पेशकश की. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो स्प्लेंडर बाइक, एक देसी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

