UP Elections 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा- भाजपा की आंधी में उड़ जाएंगे दगाबाज और दंगाबाज
मुख्यमंत्री शनिवार को फाजिलनगर में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. जनता से सीधा संवाद करते मुख्यमंत्री ने पूछा कि पांच साल में फाजिलनगर, कुशीनगर, गोरखपुर मंडल या पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोई दंगा तो नहीं हुआ. दंगावाले कहां-कहां चले गये. क्या दंगावादी पार्टी आनी चाहिए? आज दगाबाज, दंगाबाजों से कैसे मिल रहे हैं.