UP Elections 2022: यूपी में सातवें चरण के लिए वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 8.58 प्रतिशत मतदान
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में वाराणसी, आजमगढ़ और मीरजापुर मंडलों के नौ जिलों वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही की 54 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता 613 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। 613 में इनमें 75 महिला उम्मीदवार हैं.