पन्ना जिले में कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बच्चों की टेबिल पर लगाया पोछा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का संदेश लोगों के दिल में जगह बना गया है, यही कारण है कि जो लोग इसे आत्मसात कर चुके है, वे कहीं भी गंदगी देखना पसंद नहीं करते, यह देखने को मिला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में यहां के कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा गए तो थे शाला परिसर में पौधा रोपण करने मगर शाला के भीतर गंदी टेबिल नजर आई तो वे हाथ में पोछा लेकर टेबिल को साफ करने में जुट गए.