देश

Punjab Election Results 2022: भगवंत मान करेंगे दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात, शपथ ग्रहण का निमंत्रण देंगे

पंजाब विधानसभा में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. दरअसल पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद भगवंत मान दिल्ली पहुंचकर केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता देंगें.

Punjab Election Results 2022: भगवंत मान करेंगे दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात, शपथ ग्रहण का निमंत्रण देंगे
भगवंत मान व सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली, 11 मार्च : पंजाब विधानसभा में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. दरअसल पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद भगवंत मान दिल्ली पहुंचकर केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता देंगें. पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से 92 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हुई है. जीत के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है. भगवंत मान प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. वहीं पंजाब की जीत को आम आदमी पार्टी अब यादगार बनाने की तैयारियों में जुट गई है.

मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथग्रहण समारोह आयोजित कराएंगे. इसी सिलसिले में मान शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. पार्टी ने पंजाब विधानसभा में शहीद भगत सिंह के नाम पर वोट मांगे थे. भगवंत मान भी भगत सिंह के अनुयायी हैं . आम आदमी पार्टी ने उन्हें पोल के जरिए पंजाब के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा था. यह भी पढ़ें : UP Election Result 2022: यूपी चुनाव के नतीजें आने के बाद अब इन दो सियासी सूरमाओं का क्या होगा? हर किसी के मन में है ये सवाल

प्रचंड जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी पहली बार किसी पूर्ण राज्य में सरकार बनाने जारी है. शपथ ग्रहण समारोह भी एक से दो दिन में होने की खबर है. पंजाब में पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान ने कहा था कि वो शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को पंजाब के अपने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक भी कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2022 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).