IPL 2022, MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 178 रनों का लक्ष्य दिया, ईशान किशन ने बनाया अर्धशतक
इसके बाद आखिरी ओवर में डेनियल सैम्स ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर एक लंबा छक्का जड़ दिया, उसी ओवर में ईशान ने अपना विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखा और बैक टू बैक चौके मारकर, एमआई के स्कोर को 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177 पहुंचा दिया. ईशान 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 48 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे.