IPL 2022, RR vs PBKS: सीजन में राजस्थान रॉयल्स की सातवीं जीत, पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी पंजाब ने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 48 रन बनाए. इस दौरान, सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (12) अश्विन की गेंद पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद, जॉनी बेयरस्टो और भानुका राजपक्षे ने मिलकर 10 ओवरों में टीम के स्कोर को 80 से ऊपर पहुंचा दिया. लेकिन 10.2 ओवर में चहल की गेंद पर राजपक्षे (27) बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए.