देश

रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी, सब्सिडी खत्म कर केंद्र ने गरीब पर कुठाराघात किया : कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने रसोई गैस सब्सिडी को खत्म करके गरीब व मध्यम वर्ग पर कुठाराघात किया है. देशभर में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में शनिवार 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है.

रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी, सब्सिडी खत्म कर केंद्र ने गरीब पर कुठाराघात किया : कांग्रेस
कांग्रेस (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 7 मई : कांग्रेस (Congress) ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार ने रसोई गैस सब्सिडी को खत्म करके गरीब व मध्यम वर्ग पर कुठाराघात किया है. देशभर में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में शनिवार 50 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है. देश की अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है.

एलपीजी की बढ़ी कीमतों के मद्देनजर सरकार पर हमलावर होते हुए कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कहा, "भाजपा मालामाल, जनता बेहाल. भाजपा राज में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलिंडर ढाई गुणा हो चुका है, रसोई गैस की मध्यम व गरीब की पहुंच से बाहर हो चुकी है. मई 2014 -414 रुपए, आज- 999.50 रुपए, बढ़ोतरी -585.5 रुपए." हमारी मांग है की सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों को 2014 के स्तर पर लाया जाए. मोदी सरकार ने गैस सब्सिडी को खत्म करके गरीब व मध्यम वर्ग पर कुठाराघात किया है. यह भी पढ़ें : Delhi: दिल्ली पुलिस के मुख्यालय में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने ट्वीट कर कहा, "14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गयी है. सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. मार्च 2014 में यह कीमत 410.50 रुपये प्रति सिलेंडर हुआ करती थी. आखिर गरीब और मध्यम वर्ग कैसे इस कीमत पर सिलेंडर खरीद सकेगा?"

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).