मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी समेत 40 नेता सीएम धामी के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, प्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 40 दिग्गज नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे.