देश

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग (Anantnag) जिले में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने कहा, "एक और आतंकवादी मारा गया (कुल 02) ऑपरेशन जारी है."अनंतनाग के दोरू (doru) क्षेत्र के करेरी (Kareri) में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलाबारी तब शुरू हुई...

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ जारी, 2 आतंकी ढेर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

श्रीनगर, 10 मई: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग (Anantnag) जिले में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने कहा, "एक और आतंकवादी मारा गया (कुल 02) ऑपरेशन जारी है."अनंतनाग के दोरू (doru) क्षेत्र के करेरी (Kareri) में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलाबारी तब शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया था और इलाके को घेर लिया था. यह भी पढ़ें: J&K: अनंतनाग मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया, तलाशी अभियान जारी

जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).