पीएम मोदी ने कहा- संविधान को गहराई से जानने की जरूरत, इससे परिचित होना हर नागरिक का कर्तव्य
प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकार और कर्तव्यों के तालमेल का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे अधिकार हैं तो कर्तव्य भी हैं, और कर्तव्य हैं तो ही अधिकार भी उतने ही मजबूत होंगे. इसीलिए, आजादी के अमृत काल में आज देश कर्तव्यबोध की बात कर रहा है, कर्तव्यों पर इतना जोर दे रहा है.