तमिलनाडु के 12 जिलों में 20 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार तक तमिलनाडु के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों में 12 जिलों - नीलगिरी, कृष्णागिरी, इरोड, धर्मपुरी, सेलम, करूर, नमक्कल, तिरुप्पटूर, कोयंबटूर, तिरुपुर, थेनी और डिंडीगुल में भारी बारिश का अनुमान जताया है.