देश

MP में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के दूसरे चरण में हुए मतदान की मतगणना बुधवार को हो रही है. मतदान ईवीएम के जरिए हुआ था. इस चरण में 214 नगरीय निकायों में मतगणना चल रही है.

MP में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी
वोटिंग (Photo: ANI)

भोपाल, 20 जुलाई : मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के दूसरे चरण में हुए मतदान की मतगणना बुधवार को हो रही है. मतदान ईवीएम के जरिए हुआ था. इस चरण में 214 नगरीय निकायों में मतगणना चल रही है. राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मतगणना 43 जिलों के 214 नगरीय निकाय में सुबह नौ बजे शुरू हुई, पहले कर्तव्य मतपत्रों की गणना हो रही है और उसके बाद ईवीएम से गणना का दौर शुरू होगा.

सभी परिणाम देर शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है. दूसरे चरण की मतगणना पांच नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद में हो रही है. राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पांच नगर निगम - कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना में चुनाव हुए हैं. इनके नतीजे सियासी तौर पर अहम माने जा रहे हैं. यह भी पढ़ें : कर्नाटक में एक परिवार ने लापता तोता ढूंढने वाले को 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की

नगरीय निकाय के दूसरे चरण में 214 नगरीय निकायों में 72 प्रतिशत मतदान हुआ था. इनमें 70.1 प्रतिशत महिला, 73.9 प्रतिशत पुरुष और 44.3 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने मतदान किया. पहले चरण में 11 नगर निगम में चुनाव हुए, जिनमें से सात पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस व एक पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने महापौर पद पर जीत दर्ज की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).