देश

रांची में पशु तस्करों के वाहन ने महिला दारोगा को कुचलकर मार डाला

रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के तीन बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन ने महिला दारोगा संध्या टोपनो को रौंद डाला. बुरी तरह जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

रांची में पशु तस्करों के वाहन ने महिला दारोगा को कुचलकर मार डाला
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

रांची, 20 जुलाई : रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के तीन बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन ने महिला दारोगा संध्या टोपनो को रौंद डाला. बुरी तरह जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया गया है कि खूंटी और गुमला जिले की पुलिस पशुओं की तस्करी करने वाले वाहनों का पीछा कर रही थी. रांची पुलिस को भी सूचना थी कि पशुओं से लदे कुछ वाहन तुपुदाना होकर गुजरने वाले हैं.

इसे लेकर पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग के लिए हुलहुंडू के पास हाईवे पर तैनात थी. सुबह लगभग 3 बजे पशुओं से लदी एक पिकअप पैन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन ड्राइवर तेजी से गाड़ी भगाते हुए महिला दारोगा को रौंद कर भाग गया. संध्या झारखंड पुलिस की 2018 बैच की अफसर थीं. यह भी पढ़ें : MP Municipal Election Result 2022: रतलाम, देवास और रीवा में बीजेपी को बड़ी बढ़त, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

बाद में पुलिस ने दारोगा को रौंदने वाले वाहन को जब्त कर लिया. चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वाहन पर सवार पशु तस्कर भागने में सफल रहे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस तस्करों के बारे में पता लगा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).