Jharkhand: रांची पुलिस ने हेमंत सोरेन की शिकायत पर ईडी के एडिशनल डायरेक्टर सहित अन्य को भेजा समन
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराई गई एफआईआर पर रांची पुलिस ने ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार एवं अमन पटेल को समन भेजा है.
रांची, 14 मार्च : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराई गई एफआईआर पर रांची पुलिस ने ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार एवं अमन पटेल को समन भेजा है.
पुलिस ने इन्हें सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत भेजे गए समन में 21 मार्च को उपस्थित होकर पक्ष रखने को कहा है. उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी के अफसरों को राहत दे रखी है. हाईकोर्ट ने विगत 4 मार्च को ईडी अफसरों की याचिका पर सुनवाई के बाद उनके खिलाफ किसी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश दिया है. यह भी पढ़ें : Assam: काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज, CM हिमंता बिस्वा सरमा का सख्त संदेश
बता दें कि हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे पहले बीते 31 जनवरी को रांची के एसटी- एससी थाना में आवेदन देकर ईडी के अफसरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने लिखा था कि जब वह 30 जनवरी को नई दिल्ली से रांची लौटे तो मीडिया में आई खबरों से जानकारी मिली कि नई दिल्ली में झारखंड भवन और शांति निकेतन स्थित आवास पर उनकी अनुपस्थिति में प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था.
उन्होंने आरोप लगाया था कि 29 जनवरी को उनके दिल्ली स्थित आवास की ईडी अफसरों द्वारा जिस तरह तलाशी ली गई और जिस तरह उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया गया, वह अपमानजनक है. सोरेन ने कहा था कि वे अनुसूचित जनजाति से आते हैं. ईडी का ऑपरेशन उन्हें और उनके पूरे समुदाय को अपमानित करने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

