Rajnath Singh Meets Astronaut Shubhanshu Shukla: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शुभांशु शुक्ला से मुलाकात, कहा- उनकी उपलब्धियों पर देश को गर्व
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष सफर, कक्षा में किए गए महत्वपूर्ण प्रयोगों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के गगनयान मिशन के भविष्य पर चर्चा की. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुभाशुं शुक्ला के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की.