Gia Manek Wedding: शादी के बंधन में बंधी 'गोपी बहू,' भूत शुद्धि विवाह पद्धति से थामा वरुण जैन का हाथ
टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो हमारे दिलों में खास जगह बना लेते हैं. 'साथ निभाना साथिया' की गोपी बहू, यानी जिया मानेक, भी उन्हीं में से एक हैं. अपने मासूम और प्यारे अंदाज से उन्होंने लाखों दिल जीते. अब जिया मानेक ने अपनी जिंदगी का एक नया सफर शुरू कर दिया है. उन्होंने शादी कर ली है और इस खुशखबरी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया है.