Hockey Asia Cup 2025: फैंस के लिए खुशखबरी, हॉकी इंडिया ने हॉकी एशिया कप के मैचों के लिए की मुफ्त टिकटों की घोषणा
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, "राजगीर में पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, और हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस यात्रा का हिस्सा बने. प्रवेश निःशुल्क रखकर, हमारा उद्देश्य खेल को और अधिक सुलभ बनाना और परिवारों, छात्रों और युवा एथलीटों को विश्व स्तरीय हॉकी देखने के लिए प्रोत्साहित करना है. यह केवल एक टूर्नामेंट नहीं है, यह खेल का उत्सव है, और बिहार और उसके बाहर के लोग इसके केंद्र में रहने के हकदार हैं."