Cyclone 'Sitrang': बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान 'सितरंग' से 15 की मौत
चक्रवाती तूफान 'सितरंग' ने बांग्लादेश के तटों पर तबाही मचायी. जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ चक्रवात ने देश के एक बड़े हिस्से में घरों, फसलों और बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया, जबकि अधिकांश लोगों की मौत पेड़ों के गिरने के कारण हुई.