देश

Gujarat Shocker: गुजरात में दिल दहला देने वाली घटना, 2500 रुपये नहीं लौटाने पर तीन लोगों ने मिलकर युवक का हाथ काटा

गुजरात के अरावली जिले के बयाद में तीन लोगों ने एक युवक का हाथ काट दिया, क्योंकि वह कथित तौर पर उनमें से एक को 2,500 रुपये नहीं चुका पाया. घटना सोमवार शाम दीपावली के दिन की है.

Gujarat Shocker: गुजरात में दिल दहला देने वाली घटना, 2500 रुपये नहीं लौटाने पर तीन लोगों ने मिलकर युवक का हाथ काटा
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

Gujarat Shocker: गुजरात के अरावली जिले के बयाद में तीन लोगों ने एक युवक का हाथ काट दिया, क्योंकि वह कथित तौर पर उनमें से एक को 2,500 रुपये नहीं चुका पाया. घटना सोमवार शाम दीपावली के दिन की है. पीड़ित की पहचान विजय सलात के रूप में हुई है और मुख्य आरोपी की पहचान शैलेश बारोट के रूप में हुई है. पीड़ित ने स्थानीय मीडिया को बताया, "मैंने शैलेश बारोट से 2,500 रुपये उधार लिए थे.  सोमवार की शाम वह तलवार लेकर मेरे घर पर रकम वसूल करने आया था.  जब मैंने तुरंत राशि चुकाने में अपनी लाचारी बताई और कुछ दिनों की मोहलत के लिए गुहार लगाई, तो उसने तलवार से मेरी कलाई पर वार किया और मेरा हाथ काट दिया और बाद में उसने मेरे पैर पर भी वार किया.

विजय ने कहा कि आरोपी शैलेश के साथ उसके पिता कानू और साथी रवि बारोट भी थे. पीड़ित विजय को घायल कर तीनों लोग फरार हो गए.  विजय को बयाद सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया. यह भी पढ़े: MP Shocker: दरिंदगी की हदें पार! मजदूरी मांगने पर गरीब का काटा हाथ, फिर छिपाया, जैसे-तैसे डॉक्टरों ने जोड़ा

जांच अधिकारी संजय ने आईएएनएस को बताया कि डॉक्टरों ने सात घंटे तक ऑपरेशन किया, लेकिन पीड़ित का हाथ सफलतापूर्वक जोड़ा नहीं जा सका. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है, जबकि आरोपी शैलेश, उसके पिता और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).