Zupee Layoff: जूपी ने रियल-मनी गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद 170 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया
ऑनलाइन गेमिंग कंपनी जूपी ने गुरुवार को 170 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है, यह कंपनी की कुल वर्कफोर्स का 30 प्रतिशत है. कंपनी की ओर से यह फैसला ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद लिया गया है. इससे पहले गेम्स24x7, बाजी गेम्स और मोबाइल प्रीमियर लीग की ओर से कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया जा चुका है.