Bihar: सुल्तानगंज-अगुवानी पुल टूटने से टूटी लोगों की आस, 50 से अधिक वर्षो से जारी है संघर्ष
समिति से जुड़े देवेश कुमार कहते हैं कि उनलोगों का संघर्ष तब रंग दिखाया, जब इस पुल का शिलान्यास 2014 में किया गया. पुल के शिलान्यास के बाद स्थानीय लोगों को यह आस जग गई कि अब इस पुल के निर्माण के बाद आवागमन सुगम होगा. लेकिन, उन्हें क्या पता था कि पुल के निर्माण कार्य पूरा होने के पहले ही यह भरभरा कर गिर जाएगा.