Kamal Nath On Shivraj Singh Chouhan: पूर्व सीएम कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार पर बोला हमला, कहा- शिवराज सिंह चौहान हर 10 माह में करते हैं 1 लाख रोजगार देने का एलान
कमलनाथ ने आगे कहा, सरपंच धक्के खा रहा है. प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है, जहां अस्पताल है वहां डॉक्टर नहीं, खंभे हैं तार नहीं, तार है बिजली नहीं, स्कूल है शिक्षक नहीं, पीने के लिए अच्छा पानी नहीं, सड़कें नहीं, कॉलेज है पर हॉस्टल नहीं, सबसे कम हॉस्टल बड़वानी जिले में हैं, जो हॉस्टल थे वह भी बंद कर दिए हैं. यह हालात हैं प्रदेश के.