Kedarnath Temple Case: गर्भगृह में चल रही थी सोने की पॉलिश, तीर्थ पुरोहितों ने रुकवाया काम
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सोने की पॉलिश का काम किया जा रहा था. इसकी भनक लगते ही केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने यह काम रुकवा दिया है. केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, विनोद शुक्ला, बगवाड़ी आदि तीर्थ पुरोहितों ने विरोध किया और जांच की मांग की.