Maharashtra Minister Deepak Kesarkar: महाराष्ट्र के मंत्री का खुलासा, तख्ता पलट विफल होता तो खुद को गोली मार लेते शिंदे
महाराष्ट्र शिवसेना के एक मंत्री ने दावा किया है कि अगर जून 2022 में 40 विधायकों और अन्य निर्दलीय विधायकों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली तत्कालीन सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने का प्रयास विफल हो जाता तो विद्रोहियों के नेता (वर्तमान मुख्यमंत्री) एकनाथ शिंदे आत्महत्या कर लेते.