China Earthquake Video: चीन के शेडोंग में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.5 रही; 10 जख्मी
पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के डेझोउ शहर के पिंगयुआन काउंटी में रविवार सुबह करीब 2:30 बजे आए 5.5 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 10 लोग घायल हो गए. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय आपातकालीन प्रतिक्रिया ब्यूरो ने कहा कि भूकंप के केंद्र में 74 इमारतें ढह गईं, जबकि वहां परिवहन, संचार और बिजली आपूर्ति सामान्य रही.