देश

Uttarakhand: रामनगर में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बही, सभी 35 यात्री बचा लिए गए

उत्तराखंड के रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है. जिला नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गई. बस में कुल 35 लोग सवार थे, जिन्‍हें जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है.

Uttarakhand: रामनगर में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बही, सभी 35 यात्री बचा लिए गए
उत्तराखंड (Photo Credit: Twitter)

रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है. जिला नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गई. बस में कुल 35 लोग सवार थे, जिन्‍हें जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है.

हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बस बरसाती नाले को पार कर रही थी. गनीमत रही कि मौके पर जेसीबी मशीन मौजूद थी, जिसकी मदद से इन तमाम यात्रियों को फौरन बस से बाहर निकाल लिया गया. धनगढ़ी क्षेत्र में इस बरसाती नाले में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं. VIDEO: रामनगर में नेशनल हाइवे पर उफनते नाले में पलट गई बस, बाल-बाल बचे 35 यात्री

इस तरह के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बरसाती नाले को पार करने की कोशिश करते देखे जा रहे हैं. सावधानी नहीं बरतने के कारण यहां कभी-कभी बड़े हादसे हो जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).