MP Assembly Election 2023: बीजेपी ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कसी कमर, अमित शाह ने तैयारियों की समीक्षा की
वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की. सूत्रों ने बताया कि शाह ने यहां अपने आवास पर बैठक की, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताउपस्थित थे.